Bakwas News

कांग्रेस के महासचिव के निधन पर शोक

अरवल। कांग्रेस कमेटी अरवल के महासचिव सुरेंद्र यादव के निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है मालूम हो कि शुक्रवार को सुबह इंदिरा गांधी  आर्युविज्ञान संस्थान पटना में आखरी सांस ली | वे कुछ महीनों से किडनी रोग से पीड़ित थे, उनके निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, संजय कुमार सिंहा, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि, वे पहले भाकपा माले में थे बाद में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस में काफी सक्रिय थे।

 

आगे उन्होंने कहा कि वो सुरेंद्र यादव हर कार्यक्रमों में बढ-चढकर भाग लेते थे, वे एक कुशल संगठनकर्ता थे। आम जनता की सेवा कर रहे थे, कांग्रेसी नेताओं ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सुरेंद्र यादव के निधन से पार्टी ने अरवल में एक मजबूत नेता को खो दिया है जिसका निकट भविष्य में पुर्ति होना सम्भव नहीं है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment