Bakwas News

मेनू Close
Close

तिवारी बिगहा में आयोजित श्रद्धाजलि सभा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

अरवल। जे.पी सेनानी व जनसंघ काल के नेता रहें स्वर्गीय परमानन्द तिवारी के धर्मपत्नी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नानी स्वर्गीय सरस्वती देवी के निधन के उपरान्त बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ग्राम तिवारी बिगहा पहुंच कर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार से मुलाकात किए।

 

इस मौके पर शोक व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जेपी सेनानी रहे स्वर्गीय परमानन्द तिवारी युवा काल से ही संघर्षरत रहे हैं, उनकी निधन विगत कई वर्षों पहले हो चुकी थी और विगत दिनों पहले उनकी धर्मपत्नी की निधन हो जाने से काफ़ी दुःख है। उनके मार्गदर्शन में उनके घर के सदस्यों ने अपनी जीवन को जनसंघ काल से ही पार्टी के प्रति समर्पित कर रखे हैं। उनके बताए कदमों और पद चिन्हों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी के सेवा में हर पल तैनात रहते हैं।

 

 

उनके परिवार के इस दुख के घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस मौके पर पूर्व एम.एल.सी रामकिशोर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र तिवारी,पूर्व प्रमुख ई.संजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार व भाष्कर कुमार जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन कुमार,नगर अध्यक्ष चंदन खत्री,नगर महामंत्री धनंजय कुमार सहित अन्य प्रमुख नेतागण मौजूद रहें।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment