करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के केयाल पंचायत अंतर्गत राधे नगर ग्राम में शुक्रवार को कुशवाहा विकास परिषद के द्वारा अनाथ बच्ची शोभा कुमारी के शादी के लिए पैंतीस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। इसके अलावा अन्य मदद देने का भरोसा दिया गया। शोभा कुमारी दो बहन है तथा माता-पिता नहीं है। पिता स्वर्गीय शिवमोहन सिंह की मृत्यु सर्प दंश के कारण 2009 में ही हो गई थी जबकि उसके माता का निधन हार्ट अटैक से 2023 में हो गई थी।माता पिता के साया उठने के बाद इन दोनों बच्चों को अब किसी का सहारा नहीं था। बच्चों को अब दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है। सिर से माता-पिता का साया छिनने के बाद अनाथ बच्चों के सामने काफी चुनौतियां आ गई। इसी बीच दूर के रिश्तेदारों ने लड़की की शादी तय कर दी, लेकिन शादी के लिए काफी आर्थिक समस्या होने लगी। इस बात की जानकारी जैसे ही परिषद के सदस्यों को लगी तो उनसे संपर्क कर आर्थिक मदद देने का फैसला किया।
शुक्रवार को कुशवाहा विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव नागवत सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार, राजेश रंजन, भूतपूर्व सैनिक अशोक कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोग राधे नगर गांव पहुंचकर बच्ची के हाथों में पैंतीस हजार रुपए का लिफाफा सौपा। पैसे मिलने के बाद दोनों बच्चियाँ भावुक हो गई। परिषद के इस मदद को लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। विदित होकर कुशवाहा विकास परिषद एक सामाजिक संस्था है।इस संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में वैसे लोगों को मदद करना है जो मदद के हकदार हैं। अर्थात वैसे बच्चे, बच्चियाँ जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से नहीं सक्षम है, वैसे अनाथ बच्चे जिनकी परिवेश नहीं हो रही है या शादी समेत अन्य परेशानियों से जूझ रही हैं। इसके अलावा गंभीर बीमारी, दुर्घटना में भी परिषद के द्वारा मदद किया जाता है। परिषद के सदस्यों ने बताया कि संस्था को चलाने के लिए चंदा के माध्यम से कोष संग्रह किया जाता है। इस कोष से जरूरतमंदों की मदद की जाती है। समाज की कोई भी व्यक्ति कोष में दान दे सकते हैं, जिससे समाज की जरूरतमंदों की मदद की जा सके। इस पहल की काफी सराहना हो रही है।