Bakwas News

जिलाधिकारी के नेतृत्व में गेहूँ फसल कटनी व प्रयोग की किया गया समीक्षा

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा आज कुर्था प्रखंड के पिंजरावाँ पंचायत के पिंजरावाँ गाँव में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय गेहूँ फसल कटनी व प्रयोग की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके द्वारा किसान सत्येन्द्र कुमार के खेत के फसल का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा कुछ फसलों की कटाई भी की गई।

 

इस क्रम में 10×5 मीटर क्षेत्रफल में कटनी की गई, जिसमें औसतन 13.160 किलोग्राम उपज पाया गया। इस अनुसार प्रति हेक्टेयर 26 क्विंटल एवं 03 किलोग्राम फसल उपज अनुमानित किया गया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment