Bakwas News

रामनवमी में बजा डीजे तो पूजा समिति सदस्यों पर होगी एफआईआर

आमस (गया)। धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

ईद, छठ, व रामनवमी पूजा में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी करने को  लेकर आमस थाने में बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, सीओ अरशद मदनी व थानेदार इंद्रजीत कुमार की अगुआई में शांति समिति की बैठक हुई। इन्होंने सौहादर्य के साथ पर्व मनाने की लोगों से अपील की है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने को भी कहा है। लाइंसेंस में अंकित रूट के अनुसार ही रामनवमी जुलूस ले जाने को कहा है। थानाध्यक्ष ने डीजे बजाने पर पूजा समिति सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने की चेतावनी दी है।

 

राजद नेता वसीम अकरम, मुखिया प्रतिनिधि मो. कमरूदीन, अकबर आलम व मो. बहाव ने हमजापुर अनुमंडल गेट के पास तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी की ड्यूटी देने की मांग की है। कहा पिछले वर्ष अधिकारी की लापरवाही की वजह सामुदायिक विवाद उतपन्न हो गई थी। जिसमें कुछ निर्दोश लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी गर्भ थी। जिस वजह मुस्लिमों में पुलिस के प्रति आक्रोश थी। अधिकारियों ने लोगों के लिए खतरनाक बन चुके करमडीह पंचायत के पहाड़पुर खादान में छठ के अर्घ्य देने पर रोक लगा दी है। बैठक में युवा नेता रौबिन सिंह, मुखिया किशोर मांझी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद, राजेश यादव, अशोक सिंह, सीआराम दास, विरेन्द्र यादव, मनोज दांगी, रामदयाल चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, संतोष यादव आदि रहे।

Leave a Comment