Bakwas News

मृतक के परिजन से मिले प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, मुखिया मनोज यादव ने दी दो हजार रुपए आर्थिक मदद

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह

सांप के काटने से मरे गया जिले के आमस प्रखंड के पथरा गांव के सतनंदन कुमार के परिजनों से मिलकर प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने सांत्वना दी। साथ ही सरकार से इसके आश्रितों को आपदा विभाग के मुआवजे की राशि देने की मांग की है। वहीं आमस पंचायत के मुखिया मनोज यादव मिलकर दो हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है। इन्होंने भी सरकार से मुआवजे की राशि देने की मांग की है। बता दें कि शनिवार की रात पानी लेने गये ललन प्रसाद के पुत्र सतनंदन कुमार की मौत विषैले सांप के काटने से हो गई थी। प्रमुख के साथ खुर्रम खां, पंसस अरूण पासवान, रामदयाल चौधरी भी रहे।

 

वहीं बीजेपी नेता रविन्द्र शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष रौशन गुप्ता, रामवृक्ष प्रसाद, संतोष गुप्ता, उपमुखिया गुड़िया कुमारी, विरेन्द्र पासवान, श्याम यादव, कुलेन्द्र यादव, सरपंच रामाधार सिंह, दीपू सिंह , रूपलाल चौहान, किशोर मांझी, चांदनी सिंह, चंपा देवी, रंजित गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त की है।

Leave a Comment