कलेर,अरवल। होली पर्व एवं प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर मेहंदीया थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावे क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व कर रहे मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक पूरी तरह पुलिसिंग कर्तव्यों का पालन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान अपने अधिकारियों एवं बल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 139 मेहंदिया के अलावे उसरी बजार तक फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा की कड़ी एहसास दिलाया।
इस मौके पर उन्होंने अराजक तत्व एवं लहरिया कट बाइक चलाने वाले युवाओं को भी कड़ी परीक्षा लिया।उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान जो भी व्यक्ति संदिग्ध पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली जैसे त्योहार एवं प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में अराजक तत्व सावधान हो जाएं। कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था पर हावी होगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी रसूख वाले क्यों न हो।
उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के गड़बड़ी करनेवालों को बख्शा नही जाएगा।वही कानून व्यवस्था का पालन करने वाले आम व्यक्ति को कड़ी सुरक्षा दिया जाएगा। उन्होंने बाजार की दुकानदारों एवं उसके गतिविधियों की चौकसी करते हुए हिदायत दिया कि आप लोगों का भी व्यवहार कानून रूप से सर्वोत्तम होना चाहिए। अपने दुकानों पर अश्लील गाना का इस्तेमाल नहीं करें वहीं महिलाओं को विशेष ग्राहक मानकर उसके साथ सद्भावना का व्यवहार करें।
इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर फोटो को भी उखाड़ने के लिए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दिया। होली पर्व को लेकर मिलावट के खाद्य पदार्थ एवं समान पर भी चर्चा करते हुए बताया कि यदि ऐसा मामला आता है तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। कुल मिलाकर पुलिस द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च से लोगों में संदेश गया कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर है। वही शराबियों एवं अपराधी तत्व के लोगों का दिल दहलने लगा है।