Bakwas News

मानिकपुर और शहर तेलपा ओपी को थाना का दर्जा मिलने के बाद डीएम एसपी ने किया उद्घाटन |

अरवल। मानिकपुर ओपी और शहर तेलपा ओपी को थाना का दर्जा मिलने के बाद  मानिकपुर थाना एवं शहर तेलपा थाना को अरवल डीएम वर्षा सिंह ,एसपी विद्यासागर ने दोनों थाना पर पहुंच कर फीता काटकर उदघाटन किया। अरवल डीएम वर्षा सिंह ने दोनों थाना को उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा की मानिकपुर थाना एवं शहर तेलपा थाना को पूर्ण थाना का दर्जा मिल जाने से इस क्षेत्र के आम जनता को काफी सहूलियत होगी।

 

वहीं एसपी विद्यासागर ने बताया कि थाना क्षेत्र के जनता को थाना संबंधित किसी भी समस्या का निदान जल्द से जल्द होगा। थाना बन जाने से केस, आचरण सहित अनेको प्रकार की सुविधा मिलेगी | खास कर अब महिला पीड़ित को अधिक देर तक थाना में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराया जाएगा | क्योंकि अब इस क्षेत्र के आम जनता को अब कोई भी मामला दर्ज करबाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

 

मानिकपुर ओपी एवं शहर तेलपा ओपी को अब पूर्ण थाना का दर्जा मिल गया है | अब यहाँ पुलिस पदाधिकारी कि भी संख्या बढ़ेगी। जिससे इस थाना क्षेत्र में कानून ब्यबस्था में मजबूती मिलेगी। आश्चर्यचकित की बात यह है कि शहर तेलपा थाना में उद्घाटन के दौरान तीन छोटी सी मासूम बच्ची द्वारा स्वागत गीत आयोजन किया |

 

वही प्राथमिक विद्यालय मोती चक में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम सी बच्ची पूजाा कुमारी ने गीत गाते हुए कहा कि भेज देय मैया चारावेली बकरी गीत गाते हुए मासूम सी बच्ची रोने लगी इस दौरान डीएम, एसपी तमाम पदाधिकारी के अलावे उपस्थित लोग थोड़ा देर के लिए भावुक हो गए इस तरह से मासूम बच्ची ने गीत गाकर लोगों को मन मोह लिया | इस दौरान थाना परिसर में उपस्थित तमाम पदाधिकारी को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, बुके एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया |

 

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, जदयू प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल, अरवल जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष कुशुम गणेश यादव,बासपा जिलाा अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, शहर तेलपा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार के अलावे स्थानीय लोग मौजूद थे|

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment