आमस(गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
इंडिनयल कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च दिल्ली की टीम बुधवार को गया जिले के आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जांच किया। डॉ. दुष्यंत कुमार की अगुआई में यहां पहुंची तीन सदस्सीय डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक रूक कर अस्पताल में मरीजों के लिए बहाल व्यवस्था का अवलोकन किया। गंभीर बीमारियों से पीड़ित व दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए बनाये गये इमरजेंसी व्यवस्था की विशेष रूप से जांच किया।
साथ ही रेफर करने के बाद मरीजों को अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं और कार्यरत डॉक्टर व कर्मियों के बारे में भी जानकारी ली। यहां इसकी जानकारी देते हुये चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि अवलोकन के बाद उन्होंने कई सुझाव भी दिये। इन्होंने तीस बेड वाले इस अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर, एएनएम व अन्य कर्मियों की कमी की वजह मरीजों के इलाज में होनेवाली परेशानियों के बारे में भी उन्हें बताया। टीम में डॉ हिमांशी व डॉ कल्पना भी थीं। मौके पर हेल्थ मैनेजर अरूण कुमार, बीसीएम मिथिलेश रवि, डॉ. रविकांत, डॉ. किरण कुमारी, रूपेश कुमार, नीतीश आदि रहे।