आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड की महुआवां पंचायत की पूर्व मुखिया 78 वर्षीय शांति देवी का शनिवार की देर रात निधन हो गया। पुत्र चुन्नू यादव ने बताया कि कूल्हे के ऑपरेशन के बाद से मां का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया था। शांति देवी 2016 से 2021 तक पंचायत की मुखिया रही थीं। इनके कार्यकाल में पंचायत में खूब विकास के काम हुए थे। वह काफी मिलनसार स्वभाव की प्रतिनिधि मानी जाती थीं। इनके बड़े पुत्र बिगन यादव की मौत करीब 15 वर्ष पूर्व हो गई थी। गांव के ही शमशान घाट पर रविवार को दाह संस्कार किया गया।
निधन पर पूर्व मंत्री विनोद प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, मो. कमरुद्दीन, मनोज यादव, अनिल यादव, मुखिया चंपा देवी, चांदनी सिंह, डब्लू पासवान, किशोर मांझी, जानकी चौहान, महेंद्र पासवान, दीपू सिंह, मनोज यादव, युवा नेता रामाधार सिंह, रूपलाल चौहान आदि ने शोक व्यक्त किया है।