Bakwas News

शादी के बाद पेड़ के नीचे आश्रय लेने को मजबूर प्रेमी जोड़ा

अरवल। जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवा मठिया गांव में एक प्रेमी जोड़ा पेड़ के नीचे आश्रय लेने पर मजबूर हो गया है। प्रेमी जोड़े के साथ-साथ उसके माता-पिता ठंड में पेड़ के नीचे जिंदगी गुजारने पर मजबूर हैं। दरअसल लड़की के रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट की जा रही है। जिसके बाद से ही प्रेमी अपने माता-पिता तथा प्रेमिका को लेकर कभी पुलिस तो कभी समाज के बीच दर-दर की ठोकरे खा रहा है। मेहंदिया थाने में न्याय के लिए प्रेमी ने गुहार लगाई लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में प्रेमी मनोज कुमार ने बताया कि अपनी प्रेमिका गुड़िया कुमारी के साथ उसने प्यार किया और साथ जीने मरने की कसम खाई। दोनों प्रेमी जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर भगवान के सामने एक दूसरे से विवाह रचाया और उसके बाद दोनों कुछ दिन अपने रिश्तेदार के घर रहने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे तो लड़की के रिश्तेदारों ने गांव में घुसने से मना किया और मारपीट की।

 

प्रेमिका गुड़िया कुमारी ने बताया कि दोनों एक दूसरे से बे इंतेहा मोहब्बत करते हैं। दोनों ने दहेज मुक्त शादी करने का फैसला किया और न्यायालय में जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद अब रिश्तेदार लोग घर में रहने नहीं दे रहे हैं। मेरे सास और ससुर के साथ भी मारपीट की जा रही है। हम दोनों को गांव से बाहर निकाला जा रहा है। जबकि हम दोनों का पैतृक गांव मधुश्रवा है। इस गांव को छोड़कर हम लोग कहां जा सकते हैं। वही लड़के के मां सावित्री देवी ने बताया कि हम लोग मेहंदिया थाने में सुबह से न्याय के लिए गए थे। लेकिन थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया।इस मामले में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी लेकर थानाध्यक्ष से बात करता हूं।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment