Bakwas News

बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में अपार खुशी है। विश्वास मत हासिल होने की खबर बाहर आते ही बीजेपी, जदयू, लोजपा व हम पार्टी के कार्यकर्ता खुशियां मनाने लगे।

 

बीजेपी अध्यक्ष रौशन गुप्ता, शेरघाटी विस संयोजक अजित मिश्रा, औरंगाबाद लोकसभा नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह, दीपू सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू, बलिराम सिंह, कमलनयन सिंह, मिथिलेश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद, मुन्ना खां, हम के शैलेश मिश्रा, सुनील मांझी, रामाशीष यादव, अनुज पासवान, लोजपा के अरूण पासवान आदि ने कहा कि सूबे में विकास की गति और तेज होगी। बिहार के लोगों को जंगलराज से मुक्ति मिल गई। अर्जुन यादव, शेखर चौरसिया, संजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, रणविजय ठाकुर, कमल रजक, दिनेश प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद, अरविंद प्रजापत, प्रभात पंकज, नंदन मिश्रा, रंजय सिंह, माधुरी जायसवाल आदि ने भी खुशी व्यक्त की है।

Leave a Comment