Bakwas News

आमस बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने भूपनगर के 25 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह

गया जिले से करीब 75 किलोमीटर दूर जंगल-पहाड़ों के बीच आमस पंचायत के महादलित बस्ती भूपनगर में सोमवार को कैंप लगा कर बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने 25 जरूरतमंदों के बीच कंबल तिवरण किया। कंबल पाकर बुलाकी मांझी, संजय मांझी, प्रवेश मांझी, सहदेव, गुड्डू, मंगर, पुनिया, गुलाबी, उर्मिला, सुधीर, बलिंदर, जगिया, अलकरिया देवी आदि बेहद खुश दिखे। कहा सरकार द्वारा यह व्यवस्था और पहले की जानी चाहिए थी। जो कड़ाके की ठंड में काम आता। यहां इसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि श्याम यादव ने दी।

 

मौके पर वार्ड सदस्य विंदेश्वरी दास, पूर्व मुखिया बुलाकी मांझी, शिक्षक जितेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। श्याम यादव ने बताया कि महीने भर पूर्व कड़ाके की ठंड में भी पंचायत के कई गांव-टोले के लोगों के बीच कंबल बांटे गये थे।

Leave a Comment