Bakwas News

गांव में एकल विद्यालय निर्धन और असहाय बच्चों को हुनर युक्त शिक्षा करेगा प्रदान- आनंद चंद्रवंशी

करपी,अरवल । प्रखंड मुख्यालय में दक्षिण बिहार के अरवल अंचल एकल अभियान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेता आनंद कुमार चंद्रवंशी ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि सुदूर गांव में एकल विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

 

गांव में निर्धन और असहाय बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना एकल विद्यालय अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विशेष तौर पर बच्चों में राष्ट्रधर्म धर्म, रक्षा संस्कार , समाज रक्षा का गुण दिया जाता है ।बच्चों को हुनर युक्त शिक्षा प्रदान किया जाता है जिससे कि बच्चा शिक्षा पूर्ण करने के बाद स्वयं का रोजगार कर सके।

 

इन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा देखा जा रहा है कि बच्चे मोबाइल या फिर पाश्चात्य संस्कृति की तरफ तेजी से भाग रहे हैं। जिसके फलस्वरूप भारतीय संस्कृति की खूबियां इन बच्चों में नहीं उतर पा रही है। ऐसे में एकल विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न एकल विद्यालयों के आचार्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण तीन दिवसीय होगा। प्रशिक्षण शिविर में अंचल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव अवधेश नंदन, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, संजय त्रिवेदी, धनंजय जी, विकास प्रमुख माया देवी समेत कई लोग शामिल हैं।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment