अरवल । बिहार में पुनः एनडीए गठबंधन के सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में विजय जूलुस भगत सिंह चौक से प्रखंड मुख्यालय अरवल तक निकाला गया।विजय जुलुस को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के बाद रामराज का सपना साकार होगा।
साथ ही उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंहा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एन डी ए गठबंधन की सरकार में बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं का और आम जनता के आवाज सही ढंग से उठा पाएगी और बिहार का सर्वांगीण विकास हो पाएगा।
सम्राट चौधरी और विजय सिंह एक कुशल संगठनकर्ता और कुशल प्रशासक के रूप में पूरे बिहार में ख्याति प्राप्त हैं। इन दोनों के पदभार ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नवीन उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, आनंद चंद्रवंशी, जिला महामंत्री रामाशीष दास,जिला मंत्री राहुल वत्स, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार,प्रवक्ता नितिश पासवान, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण यादव,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल जयसवाल, कोषाध्यक्ष रौशन जयसवाल, अरवल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी, करपी मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, वंशी मंडल अध्यक्ष रिंकू कुमारी, कलेर गौरव कुमार, कुर्था सुधीर शर्मा सहित अन्य ने भाग लिया।