अरवल। भाकपा माले द्वारा लोकतंत्र बचाओ,संविधान बचाओ जन संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अरवल प्रखंड के हैबतपुर से पदयात्रा निकली गई। पदयात्रा ढोरहा, राणापुर,रामपुरचौरम, सरौती होते हुए इटवा बाजार में पहुंची जहां यह सभा में तब्दील हो गई।इस पद यात्रा में राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव,जिला कमिटी सदस्य गणेश यादव, गोपाल सिंह,प्रखंड कमिटी सदस्य अशोक यादव,विजय पासवान,ब्रजकिशोर सिंह,उपेंद्र पासवान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र यादव ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा संविधान को खत्म कर मनुस्मृति स्थापित करने की तैयारी में लग गई है।जनता का मौलिक अधिकारों को हनन किया जा रहा है।राम मंदिर का निर्माण कर धर्म की आड़ में जनता के बेरोगारी,महंगाई, शिक्षा जैसी ज्वलंत मुद्दों को भटका रही है। इनके मंसूबों को आज समझने की जरूरत है। इधर कलेर प्रखंड के कोयल भूपत से शुरू होकर महेंदिया बाजार में पदयात्रा पहुंची जहां यह सभा में तब्दील हो गई। इस पद यात्रा का यात्रा का नेतृत्व जिला सचिव जितेंद्र यादव, कलेर प्रखंड सचिव उमेश पासवान,जिला कमेटी सदस्य उमेश कुमार, सूरज नाथ वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद कर रहे थे एवं सैकड़ो कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हुए।