कुर्था,अरवल। बीजेपी कुर्था मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को कुर्था बाजार में गाजे बाजे के साथ दर्जनों महिला पुरूष भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजित अक्षत एवं आमंत्रण पत्र वितरित किया। जिसमें दर्जनों महिला कार्यकर्ता कलश में अक्षत लिए ढ़ोल बाजे के साथ पूरे बाजार में भ्रमण कर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पांच दीपक जलाने की अपील की।
अक्षत वितरण कार्यक्रम में अक्षत वितरण कार्यक्रम के मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के अलावे जिला प्रभारी राजेश कुमार ,जिला मंत्री राहुल वत्स,राकेश रंजन, जिला महामंत्री रामाशीष दास, जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह मंडल प्रभारी लाला शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल उपाध्यक्ष संतोष साहू पिंकू साव,कौशल मिश्रा,प्रो0 प्रेम कुमार, मंडल मंत्री रामभवन शर्मा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सहित दर्जनों राम भक्त घर-घर में घूम करके अक्षत वितरण किया एवं आमंत्रण पत्र देकर के लोगों को अयोध्या चलने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि अक्षत पूजित कलश यात्रा में कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर कमेटी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से निकली अक्षत पूजित कलश यात्रा पूरे कुर्था का भ्रमण करते हुए सभी लोगों को अयोध्या चलने का आमंत्रण दिया गया।