अरवव । सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने की। बैठक में 24 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनाने पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष भोला पटेल ने कहा कि 24 जनवरी को जननायक की जयंती समारोह पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित की जाएगी।
इस समारोह में जिले से हजारों लोग पहुंचेंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता थे। सदैव गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन ने कहा कि उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श है। अपने कार्यकाल में उन्होंने मैट्रिक तक की शिक्षा निशुल्क दिया था और अंग्रेजी के अनिवार्यता को समाप्त किया था। मौके पर माधव शरण कुशवाहा, सत्येंद्र प्रसाद शर्मा, सोनू खत्री आदि मौजूद थे।