कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित नदौरा पंचायत के बड़हिया गांव में मुखिया ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ मंटु शर्मा के द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सादे समारोह में मुखिया ने पंचायत के विभिन्न गांव के सैकड़ों गरीबों को कंबल मुहैया कराया।
इस संबंध में मुखिया मंटु शर्मा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि जिनके पास इस कपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही कपड़े नहीं है वैसे लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं। लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम-घूम कर ऐसे लोगों की लिस्ट बनाते हैं। जो पूरी तरह लाचार व विवश हो। मुखिया ने कहा कि ऐसा करके हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है।