Bakwas News

घर-घर जाकर अयोध्या जाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया आमंत्रण

अरवल। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए है। कुर्था प्रखंड क्षेत्र में भी भाजपा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को अयोध्या जाने का आमंत्रण व अक्षत पहुंचा कर आमंत्रित कर रहे है। नदौरा पंचायत के सिमुआरा एवं टाली गांव में भी लोगों को अक्षत एवं निमंत्रण दिया गया।

 

इस संबंध में मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर अक्षत वितरण कर न्योता दे रहे है। इस मौके पर सिमुआरा बूथ अध्यक्ष सतीश कुमार एवं टाली बूथ अध्यक्ष युगल किशोर पाठक मौजूद थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment