अरवल । सदर प्रखंड के उक्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा अरवल के बच्चों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,फखरपुर में शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हसनपुरा के बच्चे शिक्षक शैलेन्द्र कुमार के देख रेख में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फखरपुर में शैक्षिक भ्रमण पर गए।फखरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण शर्मा ने बच्चों का स्वागत किया।
वहाँ के शिक्षकों के निर्देशन में बच्चें भ्रमण के दौरान पूरे विद्यालय के हरेक चीजों का अवलोकन बड़े उत्सुकता के साथ करते रहें।फखरपुर विद्यालय में बच्चों ने स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, जीम, बाला पेंटिग सहित पुस्तकालय का भी अवलोकन किया।
जीवविज्ञान के शिक्षक ने विज्ञान प्रोगशाला के चीजों को समझाया साथ ही सूक्ष्मदर्शी से सूक्ष्म चीजों का अवलोकन भी कराया।वही कला शिक्षक ने विद्यालय में किए गए पेंटिग को दिखाया एवं उनके संदेशों को समझाया।इसके बाद जीम के प्रभारी ने जीम में रखे सामानों को दिखाया एवं बच्चो को व्यायाम करने के लिए सिखाया।पुस्तकालय प्रभारी ने पुस्तकालय में रखे पुस्तको के बारे मे बताया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा अरवल के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले गए शिक्षक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों ने मनोरंजपूर्ण वातावरण में शैक्षिक भ्रमण किया।इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में सिखाने की ललक पैदा होती है।बच्चे इस शैक्षिक भ्रमण से काफी खुश नजर आए।