Bakwas News

विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा पक्षपात:- सुधीर शर्मा

कुर्था,अरवल। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को बारा पंचायत एवं सचई पंचायत पहुंची। इस दौरान सचई पंचायत में इस संकल्प यात्रा का मुखिया किशोरी साव द्वारा स्वागत किया गया वहीं बारा पंचायत में मुखिया नदारद रही उनके जगह पर मुखिया पति ने संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विकसित भारत बनाने एवं स्वच्छ भारत भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल तो लगाए गए लेकिन पंचायत में प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण दोनों पंचायतों में लोगों की स्टॉल पर भीड़ नहीं देखी गई मुश्किल से एक से डेढ़ सौ लोग ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिसमें आधे जीविका दीदियों का भीड़ रहा।हालांकि कार्यक्रम में लोगों ने एलईडी वैन के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्मों को देखा। इस फिल्मों के जरिए लोगों को सरकार की तमाम उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। ड्रोन प्रणाली से नैनो यूरिया खाद का प्रयोग करने की प्रक्रिया को भी बारीकी से देखा।

 

इस मौके पर सचई पंचायत में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा,जिला महामंत्री रामाशीष दास, खालिक अंसारी, इंजीनियर मोहम्मद मेराजुद्दीन ने प्रखंड के अधिकारियों पर भेदभाव करने की आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने विकसित भारत को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन देशभर में एक साथ किया जा रहा है। जहां इस यात्रा की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। एक ही स्थान पर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

लेकिन बिहार सरकार के प्रखंड स्तरीय कुछ पदाधिकारीयों की पक्षपाती रवैया के चलते विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बारा पंचायत एवं सचई पंचायत में लोगों में प्रचार प्रसार नहीं किया गया जिसके कारण इस दोनों पंचायतों में कार्यक्रम में लोगों की जानकारी नहीं रहने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के इशारे पर जान बूझकर इस कार्यक्रम को फ्लॉफ किया जा रहा है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment