Bakwas News

जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

कुर्था,अरवल। भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कुर्था जदयू किसान प्रकोष्ठ कार्यालय में जदयू प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाया।

 

इस मौके पर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पूरे देश में किसानों के हित में जो काम करने का सपना देखे थे उसे बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार पूरे बिहार में कृषि रोड मैप बनाकर किसानों के खेतों में बिजली पानी का व्यवस्था किया ।

 

साथ-साथ किसानों के लिए पशुपालन मत्स्य पालन मुर्गी पालन जैसे कई योजनाओं में सब्सिडी देकर किसानों को उत्थान पर बिहार के किसानों को विकसित करने का काम किये है।

 

इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा राजनाथ महतो लोहड़ी सिंह सुनील कुमार विशेश्वर सिंह अशोक रविदास,दीप नारायण सिंह सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment