Bakwas News

मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर 4 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

प्रखंड बिक्रमगंज के अंतर्गत बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी एवं मीटर गुणवत्ता की जांच को लेकर गठित टीम में सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार, कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज नवदीप गोयल एवं अन्य विद्युत कर्मियों ने शीर्ष कंपनी के आदेशानुसार मीटर गुणवत्ता की जांच हेतु घर घर जाकर मीटर की जांच की।

 

जिसमे अवैध रूप से बिजली चोरी या मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्रवाई की गई। जांच दल ने मानी गांव में निरीक्षण किया गया जिसमें मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी करने को लेकर महेंद्र सिंह पर 25021 एवं तारामुनी देवी पर 25283 रुपये दंडित राशि लगाई गई है।

 

आगे बताते चलें कि उक्त जांच दल द्वारा घुसिया टोला पहुँच पाया कि घरेलू परिसर में एल.टी. लाइन से टोंका फंसाकर तथा मीटर बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही है। बिजली चोरी को लेकर मालधनी सिंह पर 19735 एवं लाल बहादुर सिंह पर 7434 रुपये राजस्व की क्षति दर्शायी गयी है।

 

सभी अभियुक्तों के द्वारा मीटर बाइपास करने के कारण वास्तविक पठन अवरुद्ध हो रहा था। जेई बिक्रमगंज नवदीप गोयल के द्वारा बताया गया कि शीर्ष कंपनी के आदेशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है तथा आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

छापेमारी दल में लाइनमैन अविनाश कुमार, क्षेत्रीय मानवबल मिस्त्री उदय सिंह, सोनू सिंह उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment