Bakwas News

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज में पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

 

डॉ अजय कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामधनी बाबू एक कुशल, मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ एवं इमानदार व्यक्तित्व के धनी थे। इस महाविद्यालय में शासी निकाय के तीन वर्षो तक वे अध्यक्ष भी थे, उनके नेतृत्व में महाविद्यालय का काफी विकास हुआ। वे एक कुशल प्रशासक भी थे।

 

महाविद्यालय के अध्यक्ष रहते हुए महाविद्यालय के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को बड़े ही सहजता एवं सहृदयता से सुलझाते थे।

 

रामधनी बाबू का निधन बिहार प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षत्ति है। दिवंगत आत्मा के शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारीगण एवं छात्राओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

शोक सभा में डॉ बिनोद कुमार सिंह प्रधानाचार्य, डॉ उमेश्वर प्रसाद सिंह उपप्राचार्य, शशि रंजन कुमार प्राचार्य इन्टर खंड, प्रो इंदल सिंह, प्रो दिवाकर पांडेय, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ अरविन्द पाण्डेय, डॉ हरेंद्र सिंह, प्रो जगदीश शर्मा, डॉ नीरजा सिंह, प्रो उमेश सिंह, प्रो अनिल सिंह, रामाकांत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अजय सिन्हा सतेन्द्र सिंह, असगर आलम, राजेन्द्र प्रसाद, एवं छात्राएं अनुप्रिया, शोभा, अंकिता एवं अन्य उपस्थित थे।

 

शोक सभा के पश्चात महाविद्यालय में पठन पाठन एवं कार्यलय बन्द कर दिया गया जबकि स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा यथावत जलता रहा।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment