Bakwas News

विद्युत विपत्र सुधार एवं नया कनेक्शन के लिए मानपुर में किया गया शिविर का आयोजन

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज द्वारा मानपुर के पंचायत सरकार भवन पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्रुटिपूर्ण विद्युत विपत्र सुधार करने एवं नया विद्युत कनेक्शन के लिए ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किया गया।

 

जिसमे मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से संबंधित विद्युत विपत्र सुधार कराने के लिए उपभोक्ताओं से आवेदन प्राप्त किये गये।

 

सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार के ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑनस्पॉट सुधार कर दिया गया, जिनके विपत्र में ऑनस्पॉट सुधार संभव नहीं थे, उनका आवेदन पत्र ले लिया गया तथा सात कार्यदिवस में सुधार कर दिया जाएगा।

 

प्राप्त शिकायतों के संबंध में यह प्रयास रहा कि कैम्प स्थल पर ही अधिक से अधिक विपत्र सुधार कर दिया जाय। ऊक्त कैम्प में बिजली बिल वसूली भी हुई, जिसमे बकाया बिजली बिलों का भुगतान भी प्राप्त किया गया।

 

17 आवेदन आये जिसमे ऑनस्पॉट 7 आवेदन का मौके पर निष्पादन किया गया। कैम्प में चंदन कुमार आईटी मैनेजर, आदिल खान कार्यपालक सहायक, मानवबल उदय सिंह के अलावा अन्य विद्युत कर्मी मौजूद थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment