Bakwas News

स्वच्छता हीं सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुखिया को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर पंचायत में स्वच्छता हीं सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पंचायत के मुखिया आभा देवी को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

 

गौरतलब हो कि स्वच्छता हीं सेवा कार्यक्रम में नोनहर पंचायत पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

गांधी जयंती के अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छ समिति रोहतास द्वारा सासाराम में आयोजित शुभारंभ सह सम्मान समारोह में नोनहर पंचायत के मुखिया आभा देवी को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

 

इस सम्मान से पूरे पंचायत के लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने मुखिया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment