Bakwas News

काराकाट में लगेगा दो दिवसीय पशुधन मेला में अच्छे पशुओं के मालिक होंगे पुरस्कृत

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के काराकाट पंचायत सरकार भवन परिसर में 26 और 27 सितंबर को केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय पशुधन मिशन मेला लगेगा।

 

इस मेले में अच्छे प्रजाति के भैस और गायों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा।

 

सहायक नोडल पदाधिकारी सह बिक्रमगंज के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा.आकाश दीप ने बताया कि इस दो दिवसीय मेला में पशुपालक अपनी गाय व भैस को प्रदर्शनी में शामिल कर सकते हैं।

 

इस मेले में शामिल होने वाले भैंस व गायों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।

 

पशुपालकों के सहायता के लिए मेला में पशु सहायता केंद्र, पशुपालन प्रभाग, गव्य प्रभाग, मत्स्य प्रभाग, जिला अग्रणी बैंक, शिकायत केंद्र, पुलिस विधि व्यवस्था, पशु चिकित्सा शिविर सहित कई स्टाल लगाए जाएंगे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment