Bakwas News

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन सेवा अभियान का किया गया शुभारंभ

फाइलेरिया उन्मूलंस अभियान को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वजन सेवा अभियान का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली स्वयं फाइलेरिया का दवा खाया।

 

उसके बाद प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने भी फाइलेरिया दवा और एल्बेंडाजोल खुराक खाएं। प्रखंड प्रमुख के ने बताया कि फाइलेरिया की दवा सभी लोगों को निश्चित रूप से खाना चाहिए ताकि हमारे प्रखंड राज्य और देश फाइलेरिया रोग से मुक्त हो सके।

 

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि फाइलेरिया घातक बीमारी है, इसे सिर्फ दवा खाकर फाइलेरिया रोग से मुक्ति मिल सकता है।

 

उन्होंने बताया कि 20 सितंबर 2023 से लेकर 6 अक्टूबर 2023 तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा। अगर आपके द्वारा फलेरिया दवा के सेवन नहीं करने पर हाथी पांव होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि पहले बुत स्तर पर अल्बेंडाजोल आदि खुराक दिया जाएगा। इसके उपरांत डोर-टू-डोर दवा का खुराक दिया जाएगा।

 

इस मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार, रंजन कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, अनीश नारायण, बीसीएम फाइलेरिया कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार, डी पी एच ओ कुश कुमार, फाइलेरिया पर्यवेक्षक मोहम्मद रिजवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता कुमारी उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment