Bakwas News

दुर्गावती में 11 सूत्री मांगों को लेकर सरपंच व पंच का एक दिवसीय धरना, BDO को सौंपा ज्ञापन

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड परिसर में 11 सूत्री मांगों को लेकर सरपंच व पंच ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। वहीं धरना प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी लोगों ने मिलकर ज्ञापन भी सौंपा। आपको बता दें कि इसकी अध्यक्षता पंच सरपंच के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की।

 

जबकि यह धरना प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के नेतृत्व में की गई। धरना प्रदर्शन में मौजूद सभी सरपंच पंच ने अपनी ग्यारह सूत्री मांगों में कहा की राज्य सरकार हमलोगो को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत करे ताकि हम लोग कचहरियों में अभिलंब पुलिस चौकीदार एवं प्रहरी की स्थाई नियुक्ति कर हथकड़ी एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षा जांच सहित एवं सुविधा संपन्न बनायेंगे।

 

वहीं सभी सरपंच उप सरपंच को जनसंख्या के आधार पर सरकार वेतन भत्ता सुरक्षा स्वास्थ्य एवं पूर्ण बीमा सहित 2006 से निर्वाचित ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन प्रदान करें।

 

वहीं सरपंच पंच के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग आज दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए हैं।

 

यह धरना प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के नेतृत्व में की गई है। हम लोग राज्य सरकार से अपनी 11 सूत्री की मांग की है। अगर हम लोगों की यह मांगे पूरी नहीं होती है तो 2 अक्टूबर के दिन से भीतरहवां चंपारण से सत्याग्रह आंदोलन शुरू होगा।

Karndani Tiwari
Author: Karndani Tiwari

Leave a Comment