Bakwas News

चंद्रयान-3 के इतिहास रचते ही विश्व में भारत ने लिखा सौर गाथा की मिसाल : डॉ० मनीष

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पूरी होते ही भारत ने अंतरिक्ष में विश्व इतिहास रच दिया। जिसकी खबर सुनते ही पूरा भारत खुशियों में झूम उठा। इस अवसर पर बिहार भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री व सीनेट सदस्य वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा डॉ० मनीष रंजन ने खुशी जाहिर करते हुए देशवासियों सहित देश के इसराें वैज्ञानिकों को बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि 23 अगस्त का यह पल भारतीय इतिहास में गौरव का दिन है गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्पेस सेक्टर में आज का दिन नया इतिहास रच दिया। जो क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने के युग को दर्शाता हैं। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह भारत के संखनाद का दिन है।

 

यह नए भारत के जयघोषणा का है। जिसमें देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के इसरो वैज्ञानिकों के साथ हौसला अफजाई करते हुए, भारत के लिए इतिहास रचने का अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। जो सुनहरा क्षण देश के 140 करोड़ लोगों के समार्थ्य को दर्शाता है। साथ ही साथ देश के लिए यह नई उर्जा में विश्वास का क्षण है। जो भारत के उदयीमान भाग्य का अह्वान का क्षण बन गया है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment