Bakwas News

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्षों से काराकाट विधानसभा की बदलेगी सूरत : डा. मनीष

काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांच अध्यक्षों के चयन पर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाजपा नेता डॉ० मनीष रंजन ने रोहतास जिला भाजपा के अध्यक्ष सुशील कुमार का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

 

उन्होंने कहा कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई हैं। जिसके तहत जिलाध्यक्ष ने 31 मंडल अध्यक्षों को पार्टी के कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर चलाने व पार्टी की मजबूती के लिए उन्हें नई दायित्व सौंपा गया है।

 

जिलाध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिक्रमगंज भाजपा नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, बिक्रमगंज भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुशील सिंह, संझौली भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र पाठक, काराकाट भाजपा अध्यक्ष ललित मोहन सिंह, गोडारी भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह, गोडारी भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद पासवान, नासरीगंज भाजपा नगर अध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद सहित पांचों नये अध्यक्षों का नाम चयन किया गया है। इसको लेकर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

सभी चयनित अध्यक्षों को बधाई देते हुए भाजपा युवा नेता डॉ० मनीष रंजन ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा अध्यक्षों की बदौलत आगामी काराकाट विधानसभा चुनाव में सूरत में काराकाट विधानसभा जनहित में विकास कार्य की ऐतिहासिक गाथा लिखेगा।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment