Bakwas News

अवैध रूप से बिजली जलाना पड़ा महंगा, विभाग ने 5 लोगों पर लगाया जुर्माना

कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज, नवदीप गोयल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक जांच दल का गठन कर मोहनी पंचायत के डीहरा में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर छापेमारी की गई।

 

जिसमें मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े जाने पर दुलरिया देवी पर 11208 रुपये, बिना कनेक्शन लिए विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर बृजनंदन सिंह पर 15692, शिवमंगल सिंह पर 12950, राजेन्द्र सिंह पर 16999 एवं जगनारायण सिंह पर 14996 रुपये जुर्माना लगाया गया।

 

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि विद्युत उर्जा की चोरी करते पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ बिक्रमगंज थाना में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment