Bakwas News

सात दिनों से आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर डटे रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित

तरारी। प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर सात दिनों से आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मंगलवार को बिहार राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुबेश सिंह और संयुक्त मंत्री सुरेश राम गौड़ आशा कार्यकर्ताओं के मांगों के समर्थन में तरारी पहुंचे। महामंत्री सुबेश सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मांग जायज है ।12 जुलाई से पूरे बिहार में आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ।

आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरो को सरकारी सेवक समेत 9 सूत्री मांगों पर जब तक सरकार ध्यान नहीं देगी हड़ताल जारी रहेगी। मांगों के समर्थन में महामंत्री ने नारे लगाए ।उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मांगों को सरकार तक पहुंचा दी गई है। अपने हक की लड़ाई के लिए पूरे बिहार में आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटरो के एकजुटता को देखते हुए सरकार को एक दिन मांगे माननी पड़ेगी ।

आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष बसंती देवी और सचिव मनोरमा देवी, कुसुम देवी, उषा कुमारी, दया मुन्नी देवी, आशा पांडे, प्रतिमा कुमारी, रीना देवी, काशिमा कुमारी  समेत कई आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटरो ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार द्वारा आश्वासन नहीं मिलता तब तक हम लोगों का हड़ताल जारी रहेगा।

Leave a Comment