Bakwas News

नगर परिषद चुनाव के एक मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुआ पुनर्मतदान

बिक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या छह के मतदान केंद्र संख्या (दो) पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण पुनर्मतदान सम्पन्न हो गया। शुक्रवार को यहां ईवीएम में गड़बड़ी के कारण चुनाव रद्द हो गया था। चुनाव आयोग के निर्देश के उपरांत शनिवार को पुनर्मतदान हुआ। पुनर्मतदान को लेकर इस मतदान केंद्र पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

 

अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल ने बताया कि 68 प्रतिशत मतदान चुनाव सम्पन्न हुआ। यहां कुल 663 मतदाता थे जिसमें 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Comment