Bakwas News

जिलाधिकारी रिची पांडे ने पल्स पोलियो का किया शुरुआत

*पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत, जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया शुभारंभ*

जहानाबाद : जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज जहानाबाद सदर अस्पताल में बच्चों को पल्स पोलियों का ड्रोप पीला कर पांच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों के साथ साथ जहानाबाद जिले में भी पांच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जो दिनांक 28 मई, 2023 से 01 जून, 2023 तक अभियान चला कर जिले के सभी शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों का ड्राप पिलाया जाएगा।

पल्स पोलियों अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका तथा आशा/ उषा कार्यकत्ताओं को लगाया गया है, जो अपने – अपने पोषक क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों का ड्राप पिलायेगी।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार का पल्स पोलियों अभियान के तहत “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा” का अनुपालन हर एक जिम्मेदार नागरिक का कार्य है। इसके लिए हम सभी को आगे आकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। पल्स पोलियों का ड्राप पिलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि एक भी बच्चा पोलियों की बीमारी से ग्रस्ति ना हो, बच्चे हीं हमारे देश में आने वाले भविष्य है, जिसके लिए पोलियों पर शत प्रतिशत काबू पाने के लिए जिला पदाधिकारी ने जिलावासियों से अपील किया कि पोलियों पर देश की जीत बनाएं रखने में योगदान दे।

उक्त अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियों का अभियान के तहत राज्य के 22 जिलों में दिनांक 28 मई, 2023 से 01 जून, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस मौहीम में आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका तथा आशा/उषा कार्यकत्ता घर -घर जा कर बच्चो को पल्स पोलियों का ड्राप पिलायेगी।

RAMESH KUMAR
Author: RAMESH KUMAR

Leave a Comment