Bakwas News

चुनाव चिन्ह के आवंटन के साथ ही सक्रिय हुए अभ्यर्थी एवं उनके समर्थक, प्रिंटिंग प्रेसों पर लगा अभ्यर्थियों का हुजूम

बिक्रमगंज नगर परिषद चुनाव के लिए अभ्यर्थियों को बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गया । एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल ने अभ्यर्थियों के नाम के आधार पर अल्फाबेट सिस्टम से प्रतीक क्रमांक के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किया । चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर कार्यालय खुलने के समय के साथ ही अभ्यर्थी और उनके समर्थक जुटने लगे ।

 

चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही अभ्यर्थियों का दौरा बढ़ गया । नामांकन के बाद अभ्यर्थी चुनाव चिन्ह नहीं मिलने के कारण लोगों से सिर्फ मिलने-जुलने का काम करते थे । लेकिन बुधवार से अभ्यर्थियों ने डोर टू डोर चुनाव चिन्ह बताते हुए प्रचार अभियान शुरू कर दिया ।

 

बता दें कि बिक्रमगंज नगर परिषद चुनाव के लिए मुख्य पार्षद पद के लिए 28 , उप मुख्य पार्षद के लिए 14 और वार्ड पार्षद के लिए 98 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment