कलेर( अरवल )। राजकीय महाविद्यालय अरवल का निरीक्षण डीएम एवं एसपी ने किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने 2022- 23 फाइनल परीक्षा का जायजा लिया। ज्ञात हो कि 7 सेमेस्टर के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल मेकेनिकल एवं सिविल के 106 परीक्षार्थी फाइनल परीक्षा में भाग ले रहे हैं जो 17 मई तक चलेगा। परीक्षा की विधि व्यवस्था एवं कॉलेज के भौतिक जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित विद्यालय के प्राचार्य प्रणव कुमार से कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जाए।
वहीं उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को देखते हुए प्रधानाचार्य को सराहना करते हुए कहा कि संसाधन युक्त परीक्षा लिया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर उन्होंने जानकारी दिया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा कॉलेज से संबंधित 8 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें अध्यापकों के लिए रेसिडेंस एवं हॉस्टल के अलावे अन्य सुविधा युक्त भवन बनाया जाएगा। मौके पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने आचार्य प्रणव कुमार से स्कूल गतिविधियों एवं संवैधानिक विषय पर चर्चा करते हुए विद्यालय का निरीक्षण किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मो कासिम सहायक पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो यूनिस सलीम मेहंदिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी प्रो प्रणव कुमार से सामान्य गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल संचालन एवं व्यवस्था में यदि व्यवधान होता है तो प्रशासन का सहयोग ले।