Bakwas News

पूर्व कुलपति के निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय एवं अनजबित सिंह महाविद्यालय में सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ईश्वर चन्द्र कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय में प्रो० वीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि व वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय सीनेट सदस्य,आरा सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कि पूर्व आईएएस सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा कुलपति के निधन से शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति हुई है।

 

शोक सभा में प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रवेक्षक संतोष सिंह, प्रो०बलवंत सिंह, उमा सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, दिनेश सिंह, कुमार विवेक, अजीत सिंह, रमेश सिंह व अभय सिंह, रवि प्रकाश, सरोज सिंह, परवेज खां, विवेक कुमार सहित समस्त महाविद्यालय कर्मी उपस्थित थें।

 

वहीं अनजबित सिंह महाविद्यालय में प्रशासक दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रशासक ने कहा कि कुमार साहब कुलपति बनने से पहले भारतीय भारतीय प्रशासक सेवा से सेवा निवृत हुए थे। वे एक ईमानदार और कुशल प्रशासक के रूप याद किए जाते हैं। कुलपति के रूप में भी उनको याद किया जाता है। कुलपति के रूप में उनके कार्यकाल को विश्विद्यालय का स्वर्ण काल के रूप में याद किया जाता है। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति और परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई। शोक सभा में महाविद्यालय परिवार के तमाम शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment