Bakwas News

फंदे से लटकता मिला अधिवक्ता का शव, आत्महत्या की आशंका

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आमघाट कालोनी निवासी पेशे से अधिवक्ता करीब 67 वर्षीय प्रफुल्ल राय का फंदे से लटकता शव पाया गया। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना के पीछे कारण की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। प्रफुल्ल राय की पुत्री का विवाह 16 फरवरी को तय है। विवाह को लेकर सभी परिचितों और रिश्तेदारों में कार्ड भी वितरित किया जा चुका है।

 

विवाह के महज पांच दिन पूर्व विवाह तय हुई पुत्री के पिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी अभी नहीं सुलझ रही है। परिजन इस घटना से काफी आहत व हताशा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अधिवक्ता प्रफुल्ल राय शुक्रवार की रात घर के बाहर बने टिन शेड में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फांसी लगाने की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

Leave a Comment