Bakwas News

पूर्व सीएम के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 9 फरवरी को पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व. कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए लुटावन महाविद्यालय सकरा में आ रहे है। इसे लेकर बृहद कार्यक्रम आयोजित है, जिसकी तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते बन रहा है।

 

अखिलेश यादव का ऐतिहासिक स्वागत करने व भारी भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया। प्रोटोकाल के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया पुलिस लाइन से प्राइवेट हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 1ः40 बजे उड़कर 2ः00 बजे लुटावन महाविद्यालय सकरा में पहुंचेगे।

 

इसके बाद वहां पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3ः00 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जायेंगे। लुटावन महाविद्यालय पर एक घंटे तक रूकेंगे। निरीक्षण के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेे, जिनमें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,मदन यादव, कन्हैया सिंह यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव अशोक यादव, अंजनी कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment