Bakwas News

जदयू का एक शिष्टमंडल नोनहर पहुंच लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

जदयू का एक एक शिष्टमण्डल जदयू के प्रदेश महासचिव सह राज्य परिषद सदस्य अरूणादेवी के नेतृत्व में समाधान यात्रा के दौरान रोहतास जिला के नोनहर में 11 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। शिष्टमंडल एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल, बीडीओ अमित कुमार, सीओ आलोक चंद्र रंजन, मुखिया आभा देवी से मिलकर कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी ली।

 

साथ हीं ग्रमीणों से पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए किये गए कार्यों के संबंध में बातचीत की। अरूणादेवी ने बताया कि वर्तमान मुखिया आभा देवी के कार्यकाल में जो विकास हो रहा है उससे ग्रामीण काफी खुश है। सभी इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अभार प्रकट कर रहे है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में पूरा जिला प्रशासन जोरशोर से लगा है। तैयारी संतोषजनक है। इसका रिपोर्ट पार्टीके प्रदेश कार्यालय को किया जाएगा।

 

शिष्टमंडल में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, सुरेश चौधरी, सुरेश कुशवाहा, अनिल पटेल शामिल थे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता, उपमुखिया विजय कुमार पटेल, अरूण चौधरी, डब्ल्यू पासवान, मुन्ना पासी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब हो कि समाधान यात्रा के दौरान 11 फरवरी को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर गांव में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रहा है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment