Bakwas News

निधन पर परिजनों से मिलकर मनोज सिन्हा ने जताई संवेदना

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज गुरुवार को एक दिवसीय व्यवहारिक यात्रा पर गाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा देवकली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव के 90 वर्षीय पिता क्षेत्र के जाने माने पहलवान बिहारी यादव के निधन पर उनके घर महमुदपुरहथिनी में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

तय समय के अनुसार वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सहयोगी प्रभुनाथ चौहान के विगत दिनों हुए अचानक निधनोपरांत उनके घर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मियनाबड़ा जाकर उनको श्रद्धांजलि दी, और उनके परिजनों के साथ बैठकर उनको ढांढस बधाया। मनोज सिन्हा पूरी तरह से भावुक नजर आए। परिजनों से हर मौकों पर साथ रहने को कहा।

 

इसके बाद वह भाजपा नेता जंगीपुर विधानसभा के संयोजक मनोज सिंह के घर मरदह थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद (बसपुर) पहुंचे। यहां उन्होंने विगत दिनों ही मनोज सिंह की 73 वर्षीय माता शान्ति देवी के निधन पर उनके चित्र पर  पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बसपुर के प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह के पिता निधन पर उनके घर भी अपनी संवेदना व्यक्त कर वाराणसी एअरपोर्ट के लिए निकल रवाना हो गए। मनोज सिन्हा का गाजीपुर पहुंचने के बाद एक बार फिर उनका जगह-जगह स्वागत हुआ।

इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, डा संगीता बलवंत, कालीचरण राजभर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, राहुल राय, प्रतिनिधि संतोष यादव, योगेन्द्र सिंह, मशाला सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह झावर, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, किरन सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मा मनोज सिन्हा का वाराणसी से दुल्लहपुर जाते समय महाराजगंज के पास सेमरा चक फैज मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व मे स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री सुरेश बिंद, शशिकान्त शर्मा, अरविंद सिंह, रंजीत कुमार, रामेश्वर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment