Bakwas News

प्रोफेसर दंपति हत्याकांड महागठबंधन का जंगलराज पार्ट-2 : भाजपा नेता भाजपा नेता डॉ० मनीष ने कहा बिहार में है गुंडाराज

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

विगत दिन 29 जनवरी को भोजपुर जिला के नवादा थाना के कतीरा मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त भाजपा नेता सह रिटायर प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की निर्मम हत्या पर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाजपा नेता डॉ० मनीष रंजन गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही साथ बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृव में महागठबंधन का जंगलराज पार्ट-2 शुरू हो गया है। जहां बिहार में अब महागठबंधन सरकार के गुंडों का तांडव शुरू है। जिससे बिहार की जनता दहशत कायम है।

 

दूसरी तरफ भाजपा नेता ने इस दोहरे हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग बिहार सरकार व प्रशासन से की है। उन्होंने कहा की इस दोहरे हत्याकांड में शामिल जो भी लोग हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर और स्पीडी ट्रायल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति नही हो सके। भाजपा नेता ने बताया कि प्रोफेसर महेंद्र सिंह बहुत ही सुलझे व सामाजिक व्यक्ति थे। जो अपने जीवनकाल में भाजपा पार्टी से जुड़ राजनीतिक का भी नेतृव कर रहें थे। वह हमेशा लोगों को एवं छात्रों को मार्गदर्शन भी देते रहते थे। वही प्रोफेसर दंपति की हत्या से साहित्य समाज को गहरी क्षति हुई है। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई असंभव है। जिनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment