Bakwas News

मेनू Close
Close

स्वतंत्र भारत का पहला अमृतकाल बजट हुआ पेश : डॉ० मनीष रंजन

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

स्वतंत्र भारत का पहला अमृतकाल बजट 1 फरवरी को पेश होते देश की जनता में खुशी की लहर देखने को मिली। वही भाजपा विरोधी पार्टी दल इस पारित बजट को देख परास्त हो गए। इस पर खुशी जाहिर करते हुए काराकाट विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाजपा नेता सह अर्थशास्त्री प्रो० डॉ० मनीष रंजन ने भारत सरकार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को केंद्रीय बजट 2023 का संसद में पेश करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एफएम सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

 

साथ ही साथ उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए अर्थशास्त्री डॉ० मनीष रंजन ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक का यह स्वर्णिम बजट पेश हुआ है। जो अब तक का देश का ऐतिहासिक बजट पेश हुआ है। जो एक भारतीय नारी ने भारतीय परिधान पहन कर देश का स्वर्णिम बजट पेश करने का गौरव प्राप्त किया है। जिस बजट में देश के सभी वर्ग की जनता का ख्याल रखा गया है। जिससे देश के सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। डॉ० रंजन ने कहा कि गरीब खाद्यान्न योजना एक साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने इस बीच बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 7 लाख की आय तक अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने नए टैक्स स्लैब की भी घोषणा की। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। बजट में घोषणा की गई कि इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, खिलौने और देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।

 

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1 लाख 97 रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10 से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा। डॉ रंजन ने कहा की जब दुनिया मुश्किलों से जूझ रही है तो भारत एक उज्ज्वल स्थान पर है। रेलवे के लिए 2 करोड़ 41 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। जो भारत भविष्य के सशक्त भारत की बुनियाद रखने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चलते हुए भारतीय अर्थव्यस्था के आकार में पिछले नौ वर्षों में एतिहासिक वृद्धि हुई है। भारत दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से बढ़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बजट बढ़ते भारत की प्रगति की गति को और तेज करने वाला है। दूसरी तरफ भाजपा विरोधी पार्टी दल ऐतिहासिक बजट पेश होते ही परास्त हो चूकें है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment