Bakwas News

भारत की वीरगाथा लिखने वाले महापुरुष थें सुभाषचंद्र बोस : डॉ. मनीष

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय आरा सीनेट सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाषचंद्र बोस उन विचारों को लेकर आए जो वीरगाथ लिखने का पूरे विश्व में इतिहास लिखने कार्य किया। जिनके विचारों और संदेशों की मदद से हम ‘पराक्रम दिवस’ दिवस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। जिन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा ‘ के ये नारा आज भी पूरे भारत में एक ऊर्जा भर देता है। वह देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं। जिनके विचार और जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं। आपमें एक जोश पैदा करता है।

 

जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण विकास आजाद हिंद फौज का गठन और गतिविधियां थीं। जिसे भारतीय राष्ट्रीय सेना या आईएनए के रूप में भी जाना जाता है। रास बिहारी बोस, एक भारतीय क्रांतिकारी, जो भारत से भाग गए थे और कई वर्षों से जापान में रह रहे थे। जो दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में रहने वाले भारतीयों के समर्थन से भारतीय स्वतंत्रता लीग की स्थापना की।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment