Bakwas News

समाजिक कार्यकर्ता के पुण्यतिथि पर जुटे कई दिग्गज ‌- उनके जीवन वृत्तांत को किया वर्णित 

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

रोहतास जिला के बिक्रमगंज प्रखंड के अमाथू में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता बृजराज पांडे की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें कई दिग्गज शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ स्वर्गीय पांडे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण से किया गया। वही आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू पूर्व अध्यक्ष विजय पांडेय एवं संचालन शशीकांत चौबे ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जदयू नेता आलोक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बृजेश पांडे की जीवन शैली लोगों के लिए प्रेरणादाई बताया।

 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पांडे अपना जीवन लोगों की सेवा में व्यतीत किया था। भेदभाव रहित जीवन यापन करते हुए सभी समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया था। जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में उन्हें सौहार्द का प्रतिमूर्ति बताया। जिला परिषद सदस्य मेलु मिश्रा ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए सदी में गिने चुने हुए लोग ही जन्म लेते हैं। जिसमें एक स्वर्गीय बृजराज पांडे शामिल थे। इनका कार्य हमारे लिए अनुकरणीय है। जिला परिषद सदस्य प्रभाष चंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह ने पुण्यतिथि पर समाज के प्रति दायित्व निर्वहन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

मौके पर मोरौना पंचायत की मुखिया नीतू देवी, मानपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राकेश पांडे उर्फ चुन्नू पांडे, सरपंच अरुण पांडे, पूर्व मुखिया बैजनाथ चौबे, अजय व्रत पांडे, मिथिलेश मिश्रा एवं अजय कांत मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment