Bakwas News

मनबढ़ों ने युवक पर झोंका फायर, हुए फरार

गाजीपुर। पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवकों ने एक युवक फायर झोंक दिया। यह घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई। गोली युवक के सिर को छुते हुए निकल गई। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिस मामले की छानबीन की जा रही है।  बताया जाता है कि जानीपुर निवासी बृजेश सिंह का पुत्र शिखर संह (20) शुक्रवार की रात बरहट गांव में एक शादी समारोह में गया था। इसी दौरान करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवकों ने उसपर फायर कर दिया। युवक भाग कर महिलाओं के बीच जाकर अपनी जान बचाई। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।

घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी समारोह में कटघरा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ सरस सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का प्रयास किया है। जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसका एक नन्य साथी शैलेश सिंह हमलावर को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनानंद त्रिपाठी ने बताया कि घायल शिखर सिंह की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। नल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment