Bakwas News

अधेड़ महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बक्सर में 45 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। खबर के मुताबिक जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना पूर्व की है पर लोकलाज के भय से पीड़िता ने शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपित ने पीड़िता का गंदा वीडियो वायरल कर दिया।

खबर के मुताबिक जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपित महेश पांडेय पीड़िता के गांव का ही है। आरोपित का पीड़िता का घर पहले से आना जाना था। इसी बीच एक दिन एकांत पाने के साथ ही महिला का साथ दुष्कर्म किया और गंदा वीडियो भी बना बना लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के बाद पीड़ित महिला लोकलाज के भय से चुप रही। उसने इस घटना की जानकारी स्वजनों को नहीं दी। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपित ने महिला का गंदा वाला वीडियो वायरल कर दिया। इसकी खबर पीड़िता के घर वालों को भी लग गई। मामला उजागर होने के बाद पीड़िता ने महिला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरोपित द्वारा घटना का वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता द्वारा आरोपित के विरुद्ध महिला थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। इसके साथ ही पुलिस भी एक्टिव हो गई।

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित के विरुद्ध सबूत के रूप में वीडियो सुरक्षित कर लिया गया है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment