Bakwas News

उत्साह के साथ मना भैया दूज व गोवर्धन पूजन का त्योहार

बलिया। जिले भर में बुधवार की सुबह महिलाएं अपने भाई के दीर्घायु जीवन के लिए श्रद्धा व विश्वास के साथ भैया दूज का त्योहार मनाया। महिलाओं ने गाय के गोबर का गोवर्धन के प्रतीक (गोधन) बनाकर उनकी प पूजा की। वहीं, भाई के दीर्घायु जीवन की कामना के साथ ही गोवंश के संवर्धन के साथ पूरे परिवार को धन-धान्य से परिपूर्ण करने की प्रार्थना की। मुंह से परंपरागत रूप में उनके मृत्यु के लिए अपशब्द निकालने वाली जिह्वा में रेगनी का कांटा चुभोकर उसे दण्डित करने का सामुहिक उपक्रम किया। उनका दीर्घायु जीवन बनाये रखने की कामना की।

 

फिर उस गोधन को मूशल के कुटकर उन्हें विसर्जित किया। उस पूजित गोधन से केराव का दाना (बजरी) निकाल सबो ने अपने भाईयों को प्रसाद के रूप में खिलाकर बज्र के समान शरीर को निरोग और आरोग्य प्राप्ति के लिए आशीर्वाद दिया। महिलाएं आपस में लंबा टिका लगाकर उनके पति के दीर्घायु जीवन की कामना की और अन्न उपज के लिए खेतों में भी पूजा किया। इस पूजन को लेकर बाजार में जगह-जगह पूजन की सामग्री की दुकानें सजी रहीं, श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी भी की। पूजन उपरांत घरों में तरह-तरह के व्यंजन भी पकाए गए। जिले भर में यह त्यौहार उत्साह एवं श्रद्धा विश्वास के साथ मनाया गया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment